Breaking News
Home / breaking / सिरफिरे आशिक ने मॉडल को बनाया बंधक, यह रखी डिमांड

सिरफिरे आशिक ने मॉडल को बनाया बंधक, यह रखी डिमांड

भोपाल। एक सिरफिरे आशिक ने एक मॉडल को उसी के घर में घुसकर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस रेसक्‍यू ऑपरेशन चला रही है। बंधक लड़की बीएसएनल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की स्टूडेंट है। वह मुंबई में जॉब करती है तथा दो माह पहले ही अपने घर आई है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रोहित  नाम के लड़के ने पांचवें मंजिला फ्लैट में लड़की के माता-पिता के साथ उसके ही घर में उसे बंधक बनाया हुआ है। लड़की के माता पिता को उसने दूसरे कमरे में बंद कर रखा है। लडका वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात कर रहा है, उसका कहना है कि वह लडकी से शादी करना चाहता है।

 

वीडियो कॉलिंग से पता चल रहा है कि लड़के ने लड़की के साथ मारपीट भी की है और उसे सुबह सात बजे से बंधक बनाकर रखा हुआ है।

 

मिसरोद पुलिस को लड़की ने दो महीने पहले परेशान करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी को अलीगढ़ से पकड़ कर लाई थी जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …