Breaking News
Home / breaking / सेना की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा को एनकाउंटर में मार गिराया

सेना की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा को एनकाउंटर में मार गिराया

 
जम्मू। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच कश्मीर घाटी में कल सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण कश्मीर के त्राल में सेना ने मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जाकिर मूसा को एनकाउंटर में मार गिराया है।
आतंकी जाकिर मूसा की सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से तलाश थी। उसके ऊपर 12 लाख से अधिक का इनाम था।
आतंकी संगठन अंसार गजावत-उल-हिंद के चीफ जाकिर मूसा को पुलवामा के उसी इलाके में मार गिराया गया है, जहां साल 2016 में सेना ने हिज्बुल के कमांडर बुरहान वानी को ढेर किया था।
कश्मीर घाटी में सेना को गुरुवार दोपहर पुलवामा के त्राल में जाकिर मूसा के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इस पर सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जाकिर मूसा के ठिकाने की घेराबंदी कर सेना के अधिकारियों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन मूसा ने सेना के अधिकारियों पर ग्रेनेड हमला कर भागने की कोशिश की। इसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …