Breaking News
Home / breaking / सैन्य अधिकारी ने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर उठाए सवाल

सैन्य अधिकारी ने राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर उठाए सवाल

 

फर्रुखाबाद। अब तक सोनिया गांधी की भारतीय नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहे हैं लेकिन अब उनके बेटे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता विवाद खड़ा हो गया है।

फतेहगढ़ छावनी स्थित सिखलाइट इनफैंट्री रेजीमेंटल सेंटर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल मुकुल चौहान ने चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और लोकसभा अध्यक्ष को इस सम्बंध में नोटिस भेजा है। उन्होंने 16 मई तक जवाब न मिलने पर राहुल गांधी के खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने और लोकसभा अध्यक्ष व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को भी पार्टी बनाने की चेतावनी दी है।

 

यह दिया तर्क

चौहान ने पूर्व में राहुल गांधी के नाम भेजे गए नोटिस में कहा कि लोकसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार उनकी जन्मतिथि 19 जून 1970 है। जन्म के समय उनकी माता सोनिया गांधी इटली की नागरिक थीं। इटली के नागरिकता कानून के अनुसार जन्म लेते ही राहुल स्वत: इटली के नागरिक हो गए।

 

नोटिस में राहुल गांधी से पूछा गया कि जन्म के बाद स्वयं या उनके अभिभावकों ने क्या कभी राहुल गांधी की इटली की नागरिकता का परित्याग किया, या नहीं। यदि परित्याग किया गया हो तो उसकी प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराएं। राहुल गांधी से नोटिस पर कोई जवाब न मिलने पर लेफ्टिनेंट कर्नल ने अब लोकसभा अध्यक्ष व चीफ आर्मी स्टाफ को नोटिस भेजा है।

 

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …