Breaking News
Home / breaking / सोने के भावों में लगातार गिरावट, जानिए अब क्या रह गए दाम

सोने के भावों में लगातार गिरावट, जानिए अब क्या रह गए दाम

नई दिल्ली। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तरफ से लगातार मांग घटने के कारण सोना दिन-ब-दिन सस्ता हो रहा है। मंगलवार को लगातार छठे दिन भी सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 180 रुपए टूटकर चार माह के निम्न स्तर 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी का भाव भी 25 रुपए घटकर 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले पांच दिनों में सोना 670 रुपए टूटा था। हालांकि गिन्नी 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रही।

शादी ब्याह का सीजन खत्म होने से स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं मांग कमजोर पड़ चुकी है। उधर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में वृद्धि करने की संभावनाओं के चलते सोने की मांग में जबरदस्त गिरावट आई है।

 

सोने की ही तरह चांदी हाजिर तैयार की कीमत में भी 25 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। चांदी 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी 215 रुपए की गिरावट के साथ 36,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी सिक्कों की कीमत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाल 71,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गई।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …