Breaking News
Home / breaking / सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर में लिखा राहुल गांधी गैर हिन्दू!

सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर में लिखा राहुल गांधी गैर हिन्दू!

गांधीनगर। आज कांग्रेस की एक बड़ी चूक से राजनीति गरमा गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मीडिया समन्वयक ने बुधवार को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नाम के सामने ‘गैर हिंदू’ लिख दिया। इसे भाजपा ने मुद्दा बनाते हुए कहा कि राहुल गांधी ‘हिंदू नहीं’ हैं।

राहुल गांधी के मीडिया समन्वयक मनोज त्यागी ने बाद में स्पष्टीकरण दिया कि उन्होंने रजिस्टर में कांग्रेस नेता का सिर्फ नाम पूरे प्रतिनिधिमंडल को लेकर दर्ज किया था, जिसमें सुरक्षाकर्मी व मीडिया कर्मी शामिल थे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को चुनावी राज्य गुजरात पहुंचे हैं। उन्होंने सौराष्ट्र इलाके में अपना चुनाव प्रचार करने से पहले सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए।

गांधी के मंदिर दौरे से पहले मनोज त्यागी ने अहमद पटेल के लिए गैर हिंदू की एक प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज की थी। अहमद पटेल को राहुल के साथ मंदिर में जाना था और राहुल का नाम रजिस्टर में लिख दिया।

भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को तुरन्त लपक लिया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राहुल गांधी को एक हिंदू के तौर पर दिखाने की कोशिश की, लेकिन तथ्य यह है कि वह हिंदू नहीं हैं।

वैसे भी गुजरात चुनाव में राहुल को नरम हिंदुत्व की राह पर चलते देख बीजेपी खासी चिंतित है। सौराष्ट्र क्षेत्र के भाजपा प्रवक्ता राजू ध्रुव ने कहा कि राहुल ने अक्टूबर से 20 से ज्यादा हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों का दौरा किया है। कांग्रेस झूठ बोल रही है। दाखिल की गई प्रविष्टि दिखाती है कि वह हिंदू नहीं हैं।

बाद में मनोज त्यागी ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने मंदिर में मीडियाकर्मियों को अंदर ले जाने के लिए गांधी का नाम दाखिल किया था। यह राहुल गांधी या अहमद पटेल की तरफ से नहीं था। इसे बाद में जोड़ दिया गया होगा।

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …