Breaking News
Home / breaking / सोशल मीडिया की भूमिका पर व्याख्यानमाला 28 सितम्बर को 

सोशल मीडिया की भूमिका पर व्याख्यानमाला 28 सितम्बर को 

उज्जैन। भारतीय ज्ञानपीठ माधवनगर उज्जैन में पद्मभूषण डॉक्टर शिवमंगलसिंह सुमन स्मृति व्याख्यानमाला में 28 सितम्बर को सोशल मीडिया विषय पर कोटा के एडवोकेट अख्तर खान अकेला अपना व्याख्यान देंगे।
 भारतीय ज्ञानपीठ माधव नगर उज्जैन के अध्यक्ष कृष्ण मंगल सिंह कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पद्मभूषण डॉक्टर शिवमंगलसिंह सुमन की स्मृति में सप्तदश अखिल भारतीय सद्भावना व्याख्यानमाला आगामी 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उज्जैन में आयोजित की जा रही है, यह व्याख्यान माला 16 वर्षों से लगातार अनवरत जारी है, इस व्याख्यान माला की राष्ट्रिय स्तर पर पहचान है।
कार्यक्रम के अनुसार 26 सितम्बर को श्रीमती शताब्दी पाण्डे निदेशक राष्ट्रीय महिला प्रमुख सहकारी भारती रायपुर, शशि मोहन श्रीवास्तव लोकायुक्त समिति उज्जैन , 27 सितम्बर को पंडित फ़ारूक़ी रामायणी नरसिंगगढ़ , डॉक्टर स्वामी दीक्षानन्द योगगुरु विदिशा , 28 सितम्बर को हाजी अरशान, एडवोकेट अख्तर खान अकेला सोशल मीडिया के महत्व पर अपना व्याख्यान देंगे। प्रकाश आर अर्जुनवार गांधीवादी सद्भावना, डॉक्टर दिवाकर सिंह राजपुत हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर , डॉक्टर सीताराम दूबे प्राध्यापक बनारस विश्वविद्यालय वाराणसी , डॉक्टर रमेश बाबू  जनक मेहता, अतुल डुलगंणगावकर इस व्याख्यान माला में प्रमुख वक्ता रहेंगे। 2 अक्टूबर को न्यायमूर्ति जै पी गुप्ता के हाथों डॉक्टर शिवमंगल सिंह सुमन की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …