Breaking News
Home / breaking / स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, तीन पाक सैनिक ढेर

स्वतंत्रता दिवस के दिन पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, तीन पाक सैनिक ढेर

जम्मू। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से तिलमिलाए पाकिस्तान की कायराना हरकतें तेज हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अलग-थलग पड़ने के बाद पाकिस्तान कुटिल चालें चल रहा है। गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टर में एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सीजफायर उल्लंघन का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन जवान मार गिराए। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पुंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 पाकिस्तान ने दोपहर बाद गोलाबारी शुरू हुई। पाक सैनिकों ने पहले तो हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया परंतु जब भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो पाक सेना ने मोर्टार दागना शुरू कर दिए। गोलाबारी में भारत को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अलबत्ता भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान को महंगी पड़ गई। उसे अपने तीन जवान खोने पड़े।
दुष्प्रचार में नहीं पीछे
पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि सीमा पार की गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच और उसके तीन जवान मारे गए। जबकि भारतीय सेना ने इसका खंडन किया है।
गफूर ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा हालात से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा में गोलीबारी बढ़ा दी है। गफूर  ने दावा किया कि कई बंकर नष्ट किए गए और ‘रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है’। भारतीय सेना ने इसे पाकिस्तानी सेना का मनगढ़ंत दावा बताया है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …