Breaking News
Home / breaking / स्वाइन फ्लू से केडीएमसी की पूर्व महापौर कल्याणी पाटिल का निधन

स्वाइन फ्लू से केडीएमसी की पूर्व महापौर कल्याणी पाटिल का निधन

ठाणे। कल्याण-डोंबीवली नगर पालिका की पूर्व महापौर कल्याणी पाटिल का स्वाइन फ्लू के कारण मंगलवार को यहां अस्पताल में निधन हो गया। वह 48 वर्ष की थीं। पाटिल शिव सेना की नेता थी और वर्ष 2013-15 के बीच केडीएमसी की महापौर रही थीं। उनके परिवार में पति, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पाटिल का मंगलवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया। जुपिटर अस्पताल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री कल्याणी को 14 अगस्त को निमोनिया के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच के पता चला था कि वह स्वाइन फ्लू (एचु1एन1) से ग्रसित थी और निमोनिया के कारण उनकी हालत बहुत गंभीर थी। उन्हें सांस लेने में बहुत परेशानी हो रही थी। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था और वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था। शरीर के विभिन्न अंगों के काम करने के बाद मंगलवार को अपराहन उनकी मृत्यु हो गई।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …