Breaking News
Home / breaking / हनीमून पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराया पति का मर्डर

हनीमून पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराया पति का मर्डर

पुणे। यहां एक नवविवाहिता की बेवफाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पत्नी ने शादी के 7 दिन बाद ही हनीमून के दौरान अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है।

दीक्षा-आनंद की शादी बीते 26 मई को पुणे में हुई थी। शादी के दिन दीक्षा ने जमकर डांस किया था और संगीत वाले दिन गाना भी गाया था। किसी को नहीं पता था कि इतनी खूबसूरत दिखने वाली दुल्हन ऐसा खौफनाक कदम उठाएगी। दीक्षा ने इस वारदात को उस दिन अंजाम दिया जब वह दोनों हनीमून मनाने के लिए महाबलेश्वर जा रहे थे।

दरअसल दीक्षा का पुणे के रहने वाले नितिन मलेकर नाम के युवक से अफेयर चल रहा था और वही उसी के साथ शादी करना चाहती थी।उसके घरवालों के दबाव के चलते आनंद से शादी की थी। क्योंकि परिवार को नितिन और दीक्षा का रिश्ता पसंद नहीं था।

दीक्षा के घरवालों ने उसकी शादी आनंद से करा दी लेकिन दीक्षा प्रेमी नितिन के साथ रहना चाहती थी। इसके लिए दीक्षा ने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर आनंद को मारने की साजिश रची।इसके लिए उन्होंने सुपारी भी दे रखी थी।

 

यूं किया मर्डर

हनीमून पर महाबलेश्वर जाते समय दीक्षा ने आनंद से कहा था उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही है। दीक्षा ने उल्टी का बहाना बनाया, इसी के चलते आनंद ने बीच रास्ते में गाड़ी रोकी। जैसे आनंद ने गाड़ी रोकी, उसी समय पीछे से बाइक पर आ रहे बदमाशों ने आनंद पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

आनन्द के परिजन को हमले के पीछे साजिश का शक हुआ। उनकी शिकायत पर सतारा क्राइम ब्रांच ने जांच की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी दीक्षा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …