Breaking News
Home / breaking / हमदर्दी जताकर दोस्ती की, फिर घर आकर गैंगरेप किया, वीडियो भी बनाया

हमदर्दी जताकर दोस्ती की, फिर घर आकर गैंगरेप किया, वीडियो भी बनाया

 

आगरा। उत्तरप्रदेश में आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बनाया। इसके बाद से महिला को शारीरिक शोषण कर रहे थे। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का पति गांव की रंजिश के एक मामले में इटावा जेल में बंद था। पति से जेल में मुलाकात के लिए जाने के दौरान एक युवक मिला। उसने कहा कि जेल में पति से मिलाई के लिए पहले से पर्ची लगा दिया करेगा। इसके बाद से महिला उसकी मदद लेने लगी।

फरवरी में युवक, उसका जीजा और दो अन्य लोग उसके घर आए। उनके पास हथियार भी थे। आरोप है कि युवक और उसके जीजा ने महिला से गैंगरेप किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली।

 

विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद आरोपी उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगे।

आरोप है कि 16 मार्च को भी आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ आया। तीनों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए किया। विरोध करने पर उस पीटा। शोर मचाने पर गर्म प्रेस से जला दिया।

एक महीने पहले पति जेल से रिहा हुआ तो महिला ने घटना की जानकारी उसे दी। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी आरोपी इटावा के रहने वाले हैं।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …