Breaking News
Home / breaking / हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने की आभार यात्रा निकालने की घोषणा

हार के बाद शिवराज सिंह चौहान ने की आभार यात्रा निकालने की घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे शीघ्र ही राज्य में आभार यात्रा निकालेंगे।

विधानसभा चुनाव नतीजों के एक दिन बाद यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में चौहान ने मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे इसी राज्य में रहकर जनता की सेवा करेंगे। इसके साथ ही शीघ्र ही आभार यात्रा के जरिए जनता के बीच पहुंचेंगे। इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने लगातार 15 वर्षों तक सरकार में रहकर राज्य की जनता की सेवा की है। अब हम सशक्त विपक्ष के रूप में जनता की सेवा करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे इस राज्य की सेवा करना चाहते हैं और मेरा आरंभ और अंत दोनों ही मध्यप्रदेश है।

राज्य विधानसभा चुनाव के बुधवार सुबह आए अंतिम नतीजों के अनुसार 230 सीटों में से कांग्रेस को 114 अौर भाजपा को 109 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस ने सात अन्य विधायकों के साथ (कुल 121) सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं चौहान मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे चुके हैं और नए मुख्यमंत्री की शपथ तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …