Breaking News
Home / breaking / हिस्ट्रीशीटर ने की सब इंस्पेक्टर की पीटकर हत्या

हिस्ट्रीशीटर ने की सब इंस्पेक्टर की पीटकर हत्या

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में एक बदमाश ने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान राजकुमार (56) के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन यूनिट में तैनात थे।


शाहदरा जिले की पुलिस आयुक्त मेघना यादव ने कहा कि रविवार को रात दस बजकर छह मिनट पर विवेक विहार पुलिस थाने में झगड़े की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि करीब नौ बजे रात में सब इंस्पेक्टर राजकुमार तथा विजय उर्फ भूरी के बीच झगड़ा हुआ है।

झगड़े के बाद राजकुमार घर पहुंचा और पास के गर्ग अस्पताल में जाने लगे लेकिन अचानक बेहोश हो गए। उनकी पुत्री ने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मैक्स अस्पताल के लिए भेज दिया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी विवेक विहार थाने का बीसी (बैड कैरेक्टर) है, जिसके खिलाफ करीब 24 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय उर्फ भूरी शाहदरा के कस्तूरबा नगर में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …