Breaking News
Home / breaking / होटल में मिली भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनेजर की लाश

होटल में मिली भारतीय रिजर्व बैंक के जनरल मैनेजर की लाश

जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में स्थित एक होटल के कमरे से पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के एक जनरल मैनेजर का शव बरामद किया गया है।

आरबीआई के जनरल मैनेजर आशीष रंजन सामल गुवाहाटी में कार्यरत थे। ओडिशा के जाजपुर में उनका पैतृक निवास है। यहां वे अपने परिवार के लोगों से मिलने आए थे।

 

आरबीआई की गुवाहाटी शाखा के जनरल मैनेजर के रूप में कार्यरत आशीष रंजन सामल का शव होटल के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला। सामल जाजपुर जिले के नरहरिपुर गांव के रहने वाले थे।

पुलिस ने कहा कि सामल 24 अक्टूबर को अपनी मां से मिलने के लिए अपने पैतृक गांव आए थे। बाद में वे अपनी पत्नी से मिलने भुवनेश्वर गए जहां उनकी पत्नी एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनका बेटा 12वीं कक्षा का छात्र है और शहर में अपनी मां के साथ रहता है।

सामल उसी दिन भुवनेश्वर से लौट गए और चंदीखोल में अपने लिए एक कमरा बुक किया। होटल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामल के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो पुलिस को फोन किया। पुलिस ने दरवाजा खोला तो पंखे से उनका लटकता हुआ शव मिला।

 

बाराचाना थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक जेना के अनुसार सामल की मौत के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है लेकिन यह संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …