Breaking News
Home / breaking / 1 जुलाई : कांग्रेस के प्रदर्शन का असर, आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

1 जुलाई : कांग्रेस के प्रदर्शन का असर, आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

अजमेर। पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में देशभर में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन का कुछ असर दिखा है। तेल कम्पनियों ने आज बुधवार को दूसरे दिन भी कीमतें स्थिर रखी हैं। हालांकि कांग्रेस दाम वापस कम करने की मांग कर रही है लेकिन केन्द्र सरकार ने दाम घटाने की बजाय दो दिन से बढ़ोतरी रुकवा रखी है।

मालूम हो कि कोरोना संकटकाल में पेट्रोल डीजल के दामों में करीब 12 रुपए प्रतिलीटर की वृद्धि हो चुकी है। लोगों की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 01-JULY-2020

Petrol         87.23

Diesel         81.01

Power         90.63

Turbo          84.52

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …