Breaking News
Home / breaking / 11 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

11 मई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, संवत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 23.42 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाह के उत्सुक जातकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। पूंजी निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। परिजनों के साथ विरोध हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

वृषभ :- आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आमोद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं।

मिथुन :- प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से वरिष्ठ अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है।

 

कर्क :- अनैतिक कार्य और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता हो सकती है, ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का आपके साथ किया गया व्यवहार आपको दुख पहुंचा सकता है, अंत में सब सही हो जाएगा। फिर भी प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

सिंह :- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याह्न के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतें।

कन्या :- आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।

तुला :- अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढ़ेंगे। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियो का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक :- आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल हैं। स्वभाव का हठीलापन छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की आशंका है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी।

धनु :- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग हैं। मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य-प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएंगे।

मकर :- आज दिन अच्छा है, आप किसी से अधिक वाद-विवाद न करें, वही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखें। मध्याह्न के बाद प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ :- आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न करें। शारीरिक प्रफुल्लता और मानसिक प्रसन्नता दिनभर बनी रहेगी। मध्याह्न के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।

मीन :- आज धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी की बातों में संभलकर रहें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।

 

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …