Breaking News
Home / breaking / 12 दिसम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

12 दिसम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

पौष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074 हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन

मेष :- आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें भी लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। रुके हुए और सोचे हुए काम पूर्ण होने लगेंगे।

वृषभ :- आज आप भविष्य को देखते हुए कुछ ऐसे काम करें जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। वैसे तो, ऐसा समय अभी नजदीक नहीं है फिर भी थोड़ा-थोड़ा करने से आगे चलकर सुरक्षा निश्चित होगी। आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, किसी परिचित से मिलने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्वपूर्ण निर्णय न लेने की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ न करें। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। निवेश करने से पहले सोच समझ ले नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन :- आज दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपको आर्थिक योजना मैं लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। अच्छेदिनों का सहयोग मन को प्रफुल्लित करेगा कार्य में मन लगेगा।सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं पहले से चल रही समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।

कर्क :- आज नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। थोड़ा सय्यम रखें। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। मित्रों से सावधान रहें। सम्बंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका मार्गदर्शक एवं सहयोगी व्यक्तित्व आपके प्रियजनों के लिये बहुत अच्छा साबित होगा। आपके प्रभावशाली स्वभाव के कारण मिलने वाला सहकार्य केवल उनके लिये मददगार ही साबित नही होगा परंतु आपके लिये भी सकारात्मक साबित होगा।

सिंह :- आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। ।आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से इस हप्ते बहुत लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

कन्या :- आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू आपको खुशी देगा। तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। आप काफी नियमित रूप से किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं, तो उसकी ओर अनजाने में आकर्षित हो सकते है। आपको इस व्यक्ति से सावधान रहना होगा, क्योंकि यह आकर्षण आपसे उसके वास्तविक स्वभाव को छुपा सकता है।

तुला :- आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पुराने दोस्त से मनमुटाव दूर होगा। धर्म-कर्म की आस्था बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। अस्वस्थता हावी रहेगी। राज्य से संकट होगा। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कुछ आर्थिक और पारिवारिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी और अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक :- आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। नया वातावरण और नए मित्र आपके लिए एक नया अनुभव होगा। आपकी सक्रिय उपस्थिति आपके मित्रों को भी सुधारेगी। भागदौड़ और परिश्रम के बाद वंचित लाभ होगा कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी।

धनु :- आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। आज प्यार-मोहब्बत की नजरिए से आपका बेहतरीन दिन है। आज आप जुबान पर काबू रखें वरना अपने प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। आज के दिन आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है धन की हानि हो सकती है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी।

मकर :- आज आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अधिकारियों द्वारा नयी परियोजना के लिये स्वीकृति देने से आपके विचारों, जो अब तक आपके दिमाग तक ही सीमित था, के विकास और उसको अमल में लाने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ :- आज का दिन भावनात्मक रहेगा। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका सरल और प्रेमी स्वभाव आपको आपकी गलतियों के लिए क्षमा किए जाने हेतु आपकी सहायता करेगा।

मीन :- आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की खूबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे। काम में धीमी प्रगति हल्का सा मानसिक तनाव दे सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के प्रति आपकी ईमानदारी आपकी जरूरत में आपके लिए सहायता लाएगी। आप किसी ना किसी तरह आज कुछ अच्छा पाने की कोशिश करेंगे। परंतु आपका चिड़चिड़ा स्वभाव और खुद को ज्यादा प्यार करना आपके प्रियजन को दुख पहुंचा सकता हैं।

Check Also

किडनैपिंग केस को दो दिन तक मीडिया से छिपाती रही पुलिस, बाद में लूटी वाहवाही

  अजमेर.अजमेर दरगाह क्षेत्र से अगवा हुई चार साल की बच्ची को पुलिस ने उत्तर …