Breaking News
Home / breaking / 12 मई : पेट्रोल-डीजल के रेट आज भी बढ़े, जानिए कितना हुआ इजाफा

12 मई : पेट्रोल-डीजल के रेट आज भी बढ़े, जानिए कितना हुआ इजाफा

 

अजमेर। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंचाने की ठान ली है। एक सप्ताह में ही पेट्रोल डेढ़ रुपए से ज्यादा महंगा कर दिया है। आज बुधवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है। 

मालूम हो कि केन्द्र सरकार हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लेती है कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होती है, हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन ताज्जुब यह है कि हर बार चुनाव होते ही तेल पदार्थों के रेट बढ़ा दिए जाते हैं। पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date12-MAY-2021

Petrol             98.15

Diesel             90.92

Power            101.97

Turbo             94.42 

बीते कल के रेट

Date 11-MAY-2021

Petrol        97.89

Diesel        90.65

Power        101.71

Turbo         94.15 

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …