Breaking News
Home / breaking / 13 दिसंबर बुधवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

13 दिसंबर बुधवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

पौष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 27.26 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है। जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। आप कोई भी बात बोलने में पूरी तरह ध्यान दें। खुद पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिलेगा प्रयास जरूर करें। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए।

वृषभ :- आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। कारोबार के हालात सामान्य रहेंगे। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ती आपकी अच्छी आदते हैं इसे बढ़ावा देना तथा इसके लिये जरुरत अनुसार सहयोग लेने की सलाह आपको दी जाती हैं। याद रखें इससे आपके जीवन शैली में भी सुधार आयेगा।

मिथुन :- आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी।

कर्क :- आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। महिलायें आज सकारात्मक समय व्यतीत करेंगी।

सिंह :- आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है। किसी मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझाने की आपकी क्षमता आपको कठोर परिस्थिति का सामना शांति के साथ करने हेतू मदद करेगी। दुसरो के प्रति अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखें।

कन्या :- आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें।

तुला :- आज कोई खास काम या आकर्षक योजना आपको सारा दिन घेरे रहेगी। आपका सारा दिन इसके बारे में सोचने में ही निकल जाएगा। इसे पूरा करने में आप अपनी सारी मेहनत लगा देंगे। मन के अनुकूल यात्रा करें लाभ मिलेगा। भय और तनाव आपके जीवन में हावी रहेंगे। झंझट में बिल्कुल भी ना पड़े। धन मिलने के आसार लग रहे हैं। कई दिनों से जिस व्यक्ति को आप ढूंढ रहे थे आज उससे अचानक मुलाकात होने की संभावना है। पार्टनर या किसी स्वजन के कारण आर्थिक लाभ होगा। नसीब साथ देगा। प्रभु और सन्तों पर यक़ीन गहरा होगा। शत्रु पराभूत होंगे। मित्रों और परिजनों से आत्मीयता प्रगाढ़ होगी। किसी मुश्किल का हल निकलेगा।

वृश्चिक :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा-पर्यटन के योग हैं। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वाद-विवाद से बचकर रहें। आज आप किसी कानूनी झगड़े में फंस सकते हैं, सावधान रहें। झगड़े को आराम से बिना किसी वकील की मदद के सुलझाने की कोशिश करें। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे।

धनु :- आज आपके दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है, लेकिन मन को शांत रखें। आपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे, आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है। यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आप अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए, उसके लिए एक ठोस योजना बनाइये, उस योजना पर काम कीजिए।

मकर :- आज आपकी निजी योजना को बल मिलेगा। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आज अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें। रणनीति बना कर काम करने से शत्रु चारों खाने चित्त हो जायेंगे। गलत फैसलों से धन की हानि सम्भव है। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। शिक्षा में उलझन का योग है। आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

कुंभ :- आज किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो कार्यक्षमता में कमी आ सकती हैं। व्यावसायिक यात्राएं अधिक होंगी। आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं।

मीन :- आज आपको किसी रिश्तेदार यो विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज काफी दिमागी कसरत करनी पड सकती हैं। भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत है। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें।

Check Also

सर्वसम्मति से मौसर-गंगा प्रसादी पर पाबंदी का निर्णय

अजमेर। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ने के साथ ही कई समाज अब कुरीतियों से किनारा …