Breaking News
Home / breaking / 14 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

14 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2076, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, 28.21 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे।  आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। धैर्य बनाए रखें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा।

वृषभ :- आज आप भावुकता में गलत फैसले लेने से बचें। आज आपका अनुभवी लोगों की बातों पर ध्यान देने का अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। आप अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। जोखिम न लें। पराक्रम से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना के योग। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें के लिए अधीर होंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी दीवानगी को काबू में रखें। आर्थिक तौर पर सुधार संभव है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन :- आज आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रुकावट आपको बुरी तरह उलझा सकती है। आज किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। किए गए किसी निवेश या अच्छे काम का परिणाम आपको मिल सकता है। आप नई चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

कर्क :- आज आपको किसी रिश्तेदार यो विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज काफी दिमागी कसरत करनी पड सकती हैं। भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत है। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें।

सिंह :- आज आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो, खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। अधिकारियों द्वारा नयी परियोजना के लिये स्वीकृति देने से आपके विचारों, जो अब तक आपके दिमाग तक ही सीमित था, के विकास और उसको अमल में लाने का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या :- आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

तुला :- आज दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ बहस न हो, इसका ध्यान रखिएगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है।

वृश्चिक :- आज आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। अपरिचितों पर अधिक भरोसा न करें। थकान व चिंता रहेंगे। आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आपके काम में आ रही रूकावटें दूर होंगी। चिंता छोड़कर आने वाले समय के लिए तैयारियों में लग जाएं। रूका हुआ धन अचानक मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आपकी किसी सुख-सुविधा में कोई कमी नहीं होगी, दिन अच्छा बीतेगा। लेकिन आपको खुद भी समझ में आता रहेगा कि आप भावनात्मक तौर पर थोड़ा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

धनु :- आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। थोड़ा संयम मे रहें। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आज का दिन बहुत खुशिहाली पूर्वक बीतेगा। दांपत्य जीवन में सुख संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की ओर से लाभ होने की संभावना है। आपका पुराना रोग उभर सकता है। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप धैर्य रखें।

मकर :- आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान हो सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। दिन सामान्य है। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम करना पडेगा। नए करार फायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुँचाएंगे। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ।

कुंभ :- आज वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इस दौरान आपको मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है। ऐसे भोजन से परहेज करें जिससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मित्रों से मुलाकात हो गई जिससे पुराने दिन याद आएंगे प्रसन्नता का अनुभव होगा।

मीन :- आज हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध के कारण आपका कार्य न बिगड़े, इसका ध्यान रखने की आवश्यकता है। धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …