Breaking News
Home / breaking / 14 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

14 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 15.46 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आपके लिए आज का दिन संकटों का आमंत्रण देने वाला रहेगा। इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है। शारीरिक-मानसिक भय बना रहेगा। घर में वाद-विवाद होगा। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहने में ही आपकी भलाई है। स्थावर मिल्कियत तथा वाहन आदि की समस्याएं चिंता पैदा करेंगी। सावधानी से ही अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।

add kamal

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके प्रतिकूल रहने के आसार हैं। आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएगी। इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आपको नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना होगा। कार्यस्थल पर मित्रों और सहयोगियों से अपेक्षित मदद नहीं मिलेगी। यात्रा प्रवास से बचें। 

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्द्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे। मात्र कानूनी गुत्थियों से और स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्द्धायुक्त वातावरण रहेगा, जिसमें से बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे, छोटे-से प्रवास की संभावना है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह राशि :- आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं, लेकिन मन की दुविधा ठोस निर्णय पर आने में रोकेगी। परिणामस्वरूप, हाथ में आए हुए अवसर खोएंगे। झक्की व्यवहार के कारण संघर्ष में उतरने की संभावना है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। सावधानी से कार्य करें।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होगा, जिसके कारण खुशियां महसूस करेंगे। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है। दांपत्य जीवन में संवादिता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तुला राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल नहीं रहेगा। आज आपके शरीर और मन में बेचैनी रहेगी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन की संदिग्धता और दुविधा आपकी निर्णय शक्ति को कसौटी के शिखर पर चढ़ाएंगे। विशेष रूप से परिवारजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना होगा।

वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढ़ीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ख्याल रखना पड़ेगा। मित्रमंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

धनु राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए आज शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र-परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

मकर राशि :- आज का दिन आपके बहुत अच्छा रहेगा। आज नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने के लिए उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थ जीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से आज का दिन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। इसलिए आज आपको बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक रहना पड़ेगा। नए कार्य की शुरुआत करने से बचना होगा। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहने और नए सम्बंध विकसित करने से आपको बचना होगा। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अत: सावधानी बरतें।

मीन राशि :- आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी। फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का आज सहयोग नहीं मिलेगा। विरोधियों या प्रतिस्पर्द्धियों के साथ चर्चा में गहरे उतरने से आज आपको बचना होगा। धन का खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …