Breaking News
Home / breaking / 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था पति, कमरे के बाहर रखवाली करती रही पत्नी

14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था पति, कमरे के बाहर रखवाली करती रही पत्नी

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पिता के गहरे दोस्त एवं पड़ोसी ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। दरिंदे की पत्नी ने भी साथ दिया। जिस समय आरोपी लड़की के साथ हैवानियत कर रहा था उस दौरान महिला घर के बाहर रखवाली कर रही थी। बच्ची ने रो-रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।
 गंज कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी।

मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। बाद में बच्ची ने घर आकर बताया तो सभी चौंक गए। उसकी मां ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …