Breaking News
Home / breaking / 15 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

15 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या आएगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास (शुद्ध), कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 17.18 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

 

वृष राशि :- आज आपकी धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

 

मिथुन राशि :- आज कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

 

कर्क राशि :- आज सतर्क रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

 

सिंह राशि :- आज आपकी नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जाने के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

कन्या राशि :- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। आय यथावत रहेगी, परन्तु धनार्जन के अवसर मिलते रहेंगे।

 

तुला राशि :- आज मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सुस्वाद खानपान में रुचि बढ़ेगी।

 

वृश्चिक राशि :- किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।जीवनसाथी को कष्ट होगा।

 

धनु राशि :- आज आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है।

 

मकर राशि :- आप आज आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे।

कुंभ राशि :- आज पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 

मीन राशि :- आज आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Check Also

पत्नी को छोड़ साली के संग रचा ली शादी, घर वाले हैरान

आगरा। पुलिस के पास परिवार विवाद के हैरान करने वाले मामले सामने आए। किसी ने …