Breaking News
Home / breaking / 16 जनवरी मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

16 जनवरी मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

माघ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष :- आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें। लंबे प्रवास का आयोजन संभव बनेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ :- आज आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार में आशा के अनुरूप फायदा होने वाला है। किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगो को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। मदद को तत्पर रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे।

मिथुन :- आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति लायें। आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी।

कर्क :- आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा हुआ है। आप अपने पार्टनर के साथ इंटरनेट पर समय बिताएंगे, या फोन पर मधुर संवाद कर सकते हैं। किसी भी तरह आज आप दोनों दिनभर जुड़े रहेंगे। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से आज नया पार्टनर मिल सकता है। जोड़ियां आज अपने रिश्ते की घोषणा करेंगी। आज प्रस्ताव मिलने के पूरे लक्षण हैं। आप आज सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा।

सिंह :- आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से हताश होंगे। सत्ता के संबंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। प्रयोग और प्रयासों के लिए अच्छा समय है। सफलता का प्रतिफल बेहतर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। सेहत के मामलों में समझौता न करें। काम की भाग-दौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें। पाचनतंत्र संबंधी शिकायत टालें। आपका निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। परीक्षार्थी अच्छा करते रहेंगे।

कन्या :- आज काम करने के आपके नवीन तरीकों के कारण आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अपनी इस रचनात्मकता से आपको और लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा ले सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। दिन भाग्य पक्ष को बल देने वाला। निसंकोच आगे बढ़ें। आपको अपने नकारात्मक अनुभवों से भी कुछ सीखना चाहिए और भविष्य में उन्हें नए तरीके से करने की कोशिश करनी चाहिए साथ ही आपको विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम करने की कला सीखनी चाहिए। विपक्ष कमजोर रहेगा।

तुला :- आज भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। अप्रत्याशित कारणों से कार्य प्रभावित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें और मेहनत से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है जिससे आपका किसी समस्या को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा।

साल 2018 का पूरा राशिफल : आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा, कैसा बीतेगा वर्ष, पढ़ें पूरे साल का राशिफल

वृश्चिक :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

साल 2018 का पूरा राशिफल : आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा, कैसा बीतेगा वर्ष, पढ़ें पूरे साल का राशिफल

धनु :- आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकारक रहेंगे। संबंधों को बल मिलेगा। जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अपने काम में लगे रहिए सफलता जरूर मिलेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। ईष्टदेवता का याद करें इससे समस्याओं का निवारण हो सकता है। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें।

साल 2018 का पूरा राशिफल : आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा, कैसा बीतेगा वर्ष, पढ़ें पूरे साल का राशिफल

मकर :- आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। विवेकवान परिस्थितयों पर विजय पाने में अक्सर सफल होता है। समझदार और सहजता से सुख बढ़ा सकेंगे। बड़ों को मान दें। अपने हितकर रहेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है। शारीरिक लाभ के लिए विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन खर्चीली रहेगी खास तौर पर अगर आप दूसरों पर खर्च करना नहीं बन्द करेंगे तो। परिवार में नए सदस्य के आने की खबर आपको रोमांचित कर देगी।

कुंभ :- आज का दिन आराम से बीतने वाला है, कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। आप उन चीजों को लक्ष्य बनाए बैठे हैं, जो अव्यावहारिक हैं। कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। आज आपके नए कदम से जीवन बेहतर हो सकता है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा।

साल 2018 का पूरा राशिफल : आपके जीवन में क्या बदलाव आएगा, कैसा बीतेगा वर्ष, पढ़ें पूरे साल का राशिफल

मीन :- आज घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अच्छा करेंगे। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। संपर्क और सूचना के क्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …