Breaking News
Home / breaking / 17 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

17 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

 

मेष :- आप आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भागदौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। यात्रा करना टालें।

वृषभ :- आप आज हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। विद्यार्थीपढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दान पुण्य करें।

 

मिथुन :- आज नई योजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे।

कर्क :- आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। वाद विवाद से दूर रहें।

सिंह :- आज आप भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण कोई खास काम निपटाएंगे। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। ईश्वर का स्मरण करें।

कन्या :- शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। नेत्र सम्बंधी शिकायत पैदा होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहं के टकराव से किसी के साथ झगड़े न हो, उसका ध्यान रखें।

तुला :- आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक :- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

धनु :- आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित होने के योग हैं।

मकर :- आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें।

कुंभ :- आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे।

मीन :- आज का दिन शुभफलदायी है। आपमें मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी।

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …