Breaking News
Home / breaking / 18 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

18 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, कजली तीज व्रत, वार रविवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

मेष :- आज आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

वृषभ :- आज आप दूसरों के सामने अपनी छवि सुधारने में ही लगे रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरों को बदलने की बजाय अपने आपको बदलने की कोशिश करें और ये बदलाव केवल बाहर से ना होकर अंदरूनी होना चाहिए। अगर आपका दिल अच्छा होगा तो आपकी अच्छाई अपने आप ही बाहर आ जाएगी। आपकी अच्छाई के कारण सामने वाला खुद ही आपके साथ अच्छा व्यवहार करने लगेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही मुश्किलों से राहत मिलेगी। उच्च अधिकारियों या कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है अतः ऐसी स्थिति से बचें ओर दूर रहें। स्थायी निवेश आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।

मिथुन :- ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ होंगे। आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। आप बहुत उत्साहित रहेंगे औए खूब परिश्रम करेंगे। बड़े निर्णय लेंगे। दूर की यात्रा करने से बचें। किसी बड़ी वस्तु के खोने या चोरी का भय बना हुआ है अतः सावधान रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज कामकाज को लेकर दौड़-भाग हो सकती है। अपने साथी से दूर रहकर भी सदैव उस पर अपना विश्वास कायम रखें। अपने कान, आंख खुले रखकर ध्यानपूर्वक उसकी बात सुनें। दूर रहते हुए भी आपस में रिश्तों की गरमाहट आपके आपसी व्यवहार व बातचीत से बनी रहेगी। शारीरिक रूप से एक साथ न रहते हुए भी आप मानसिक रूप से एक दूसरे से जूड़े रहें। मकान और भूमि संबंधी काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्चे की स्थिति बन सकती है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर न चाहते हुए भी खर्चा हो सकता है। परिस्थितियों को सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता हैं।

सिंह :- आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। कार्य स्थल पर नई जिमेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझने में समय लग सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णय तुरंत ले। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नयी योजनायों ओर नए कार्यों से लाभ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

तुला :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें विशेषकर अपने बहुत करीबी लोगों से सावधान रहें आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है। अतः आँखें खुली रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। सकारात्मक सोच के कारण बेहतर निर्णय लेंगे ओर आगे बढेंगे।

वृश्चिक :- आप के आत्मविश्वास के कारण आज आप सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य करने में मन लगेगा। बुद्धि सही दिशा में रहेगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। मन चाही सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करे, फिजूल बोलना बंद करे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तो में आ रही दूरियां कम होगी। किसी उच्च अधिकारी या प्रतिष्ठित व्यक्ति के सानिध्य से आपको लाभ मिलेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। यात्रा लाभकारी होगी।

धनु :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

मकर :- आज आपकी जीवन शैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न होंगे। आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आपका निर्णायक फैसला बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अपनों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जिससे तनाव की स्थिति कम होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरुरी काम रूकेगा। यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके परिणाम सफलतादायक रहेंगे।

कुंभ :- आज किसी भी मामूली विवाद को ज्यादा लम्बा न खींचे। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मोज-मस्ती में समय बिताएंगे। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ टकराव होने की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव अनुकूल व सफल होंग। आप के जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। सावधानी और सतर्कता से काम करे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके अपने लिए यह समय उन्नति दायक है। सुदूर यात्राएं सफल होंगी।

मीन :- आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है, इसलिए हाथ में आया हुआ अवसर अनिर्णायकता के कारण आप गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे। विचारों में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। परंतु मध्याह्न के बाद आप के व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। संभव हो तो नया कार्य मध्याह्न से पूर्व ही संपन्न कर दीजिएगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी। वैवाहिक संबंधों में संभल कर चलने का दिन है जीवन साथी के साथ वैचारिक मतभेद विवाद उत्पन्न कर सकते हैं।

Check Also

23 अप्रैल मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, हनुमान जन्मोत्सव, वार मंगलवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, …