Breaking News
Home / breaking / 18 जून सोमवार को आपके भाग्य क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

18 जून सोमवार को आपके भाग्य क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष :- आज का दिन आत्मनिर्भरता का दिन है। ध्यान रहे कि आज आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें।आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक है। मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। अनावश्यक बोलने से बचें। सेहत के मामले नजरअंदाज न करें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान मिलने के भी आसार हैं। अपनों का साथ बना रहेगा। अगर आज आप अपना काम किसी और पर छोड़ देंगे तो निराशा ही हाथ लगेगी और अगर आपको किसी और से काम कराना भी पड़े तो अंत में उसे एक बार ध्यान से देख जरूर लें ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो।

वृषभ :- आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मबल बढेगा जो आपकी महत्वाकांक्षा को और बढ़ाएगा। आपकी कार्य करने की क्षमता बढेगी ओर बेहतर परिणाम सामने आयेंगे यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं और निसंकोच आगे बढ़ें।

मिथुन :- मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है फिर वो चाहे गाना गाना हो, किताब पढ़ना हो या फिर दोस्तों के साथ गप्पें मारना ही क्यों ना हो। अनुकूलता और सहजता बनी रहेगी। रहन सहन आकर्षक रहेगा। धनधान्य एवं संसाधनों में वृद्धि होगी। कामकाज अच्छा रहेगा। अपनों का साथ सुख बढ़ाएगा। आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।

कर्क :- कार्यों से सम्बंधित रुकावटें दूर होंगी। कार्य प्रगति करेंगे। आप यदि नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं। स्थानान्तरण के भी योग दिखाई दे रहे हैं परन्तु परेशान न हों यह आपके लिए अच्छे परिणाम लायेगा। वे जो प्रबन्धन की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, उन्हे आज अपने परिणामों से निराशा होगी। लेकिन आपकी चिंता निराधार है। आपको जल्दी ही एक अच्छा मौका मिलने वाला है। निजी जीवन में सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा। साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। शुभ प्रस्तावों की प्राप्ति संभव है। गोपनीय तथ्यों को किसी के साथ सांझा न करें तथा महतवपूर्ण दस्तावेजों को भी कड़ी निगरानी में रखें।

सिंह :- आज आप आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट व जलन को दूर करने का प्रयास करें ना तो आप अपने साथी के दोस्तों से जलन महसूस करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या :- आज आपकी दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको रोग एवं ऋण से मुक्ति मिलेगी। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक :- आज आप सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक साधनों के प्रति आकर्षित रहेंगे। खर्च की अधिकता हो सकती है। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें।

धनु :- आज रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। अधिक भावुकता मन को अस्वस्थ बनाएगी। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। आज कई क्षेत्रों में सफलता की उम्मीद है। कानूनी अड़चन दूर होगी।

मकर :- आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा।

कुंभ :- आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन :- आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। आपका मन उदास रह सकता है। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। आलस्य नहीं करें। कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आप की मेहनत से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …