Breaking News
Home / breaking / 18 फरवरी 2018 रविवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

18 फरवरी 2018 रविवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2074, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष :- आज मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। दुष्ट व्यक्ति आप को हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए किसी से वाद-विवाद नहीं करें। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल रह सकती है, हालांकि बुद्धिमानी से फैसले लेने पर आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके व्यवहार से आपको गलतफैमियां पैदा होंगी, शारीरिक कष्ट आपको आस्वस्थ बनाएंगे।

वृषभ :- आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आपकी मेहनत की सराहना तो होगी लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी। दिन अनुकूल है। काम सरलता से होंगे। उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

मिथुन :- आज आपकी निजी योजना को बल मिलेगा। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। अपने जीवनसाथी से झगड़ा करने से बचें। रणनीति बना कर काम करने से शत्रु चारों खाने चित्त हो जायेंगे। गलत फैसलों से धन की हानि सम्भव है। व्यापारिक यात्रा की योजना बनेगी। शिक्षा में उलझन का योग है। आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।

कर्क :- आज आप बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। आप और आपका हमदम एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की खूबसूरत भावनाओं का इजहार कर सकेंगे। काम में धीमी प्रगति हल्का सा मानसिक तनाव दे सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के प्रति आपकी ईमानदारी आपकी जरूरत में आपके लिए सहायता लाएगी। आप किसी ना किसी तरह आज कुछ अच्छा पाने की कोशिश करेंगे। परंतु आपका चिड़चिड़ा स्वभाव और खुद को ज्यादा प्यार करना आपके प्रियजन को दुख पहुंचा सकता हैं।

सिंह :- आज आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार आपके मन में आ रहा है इसके लिए आज का दिन शुभ है। आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे भी आपके फायदे के साबित होंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार साबित होगी। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है।

कन्या :- आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

तुला :- आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज आप बहुत प्रसन्न मूड में रहेंगे। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।

वृश्चिक :- आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

धनु :- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। आज आपको स्थिर होकर काम करने के आवश्यकता है। आपको आज जो अवसर मिला है उसको जाने ना दें बल्के इसका लाभ उठाएं। आज आपको जिद्दी होकर कोई काम नहीं करना है। नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मकर :- आज आप परिजनों के सहयोग से उलझे काम सुलझा लेंगे। परिवार को आज आप कोई खुश खबरी सुना सकते है। आज आपका दिल पहले से ज्यादा खुश नजर आने वाला है। साथ ही साथ आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है। व्यापार में लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। अटके काम पूरे होंगे। कार्यशैली से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौका साबित होंगी। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा।

कुंभ :- आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

मीन :- आज आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अच्छे परिणामों की भी प्राप्ति होगी। अपने काम से काम रखें। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। खराब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …