Breaking News
Home / breaking / 19 अप्रेल गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

19 अप्रेल गुरुवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 23.08 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज का दिन शांत रहकर गुजारें। शारीरिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन की मुरादें पूरी होगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नये स्रोतों से आज आपको उम्मीद से अधिक धनलाभ होने वाला है जिसे पाकर आप माला-माल भी हो सकते हैं। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में थोड़ा संभल कर रहने का है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा।

वृषभ :- आज दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेषकर भावनात्मक रूप से आपको आहत होना पड़ सकता है। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी। इसलिये प्रेम-संबंधों के मामले में हर कदम संभल कर उठाना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा। आज आपका खानपान प्रभावित हो सकता है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। जिन्हें आप अपने साथ के लोगों से शेयर करेंगे।

 

मिथुन :- आज रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है, दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। मन में नए विचार आ सकते हैं, नए मित्र बन सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी से वाद-विवाद हो सकता है। परिवारजनों और भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे। चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को खुद पर छाने न दें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क :- आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। आज मानसिक शांति रहेगी। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। आज के दिन निवेश करने से भी बचना चाहिए। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ।

 

सिंह :- आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है। आज दफ्तर में अधिकारियों से आपकी काफी अच्छी बातचीत होगी, आपको अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। शाम को किसी नई नौकरी या नए बिजनेस पर विचार होगा जो भविष्य में कारगर साबित होगा।

कन्या :- आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी वर्ग हावी होगा। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है, आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। अतीत की बातों में अपना समय न व्यर्थ करें।

तुला :- आज आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। लोगों की पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे है। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। आपकी पुरानी परेशानियों का आज कोई समाधान मिल सकता है। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

वृश्चिक :- आज आपके कई कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। इस समय संपर्कों के जरिए आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। आपके परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आपके पदाधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा तभी आपकी तरक्की संभव है। आज व्यापारिक निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। इसमें आप सफल होंगे, हो सकता है अपने भाइयों से कुछ सलाह लेंं, और यह सलाह आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा।

धनु :- आज दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों से छुटकारा मिलेगा। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कार्यस्थल में कार्यों की अधिकता रहेगीं। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मकर :- आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। जीवनशैली में वैभव आएगा। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा।

कुंभ :- आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें।

मीन :- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा होगा। व्यापार से सफलता का सूत्र बनेगा। आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा।वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …