Breaking News
Home / breaking / 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2076, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, 16.42 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ

 

मेष : आज का दिन आपके अच्छा रह सकता है। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है।

वृष : आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रह सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकत है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है।

हनुमान जयंती पर विशेष : जाग जाग हनुमान हुंकाला

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है।

कर्क : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है।

विशेष : कलियुग में भी जीवित हैं रामभक्त हनुमान, यहां है उनका निवास स्थान

सिंह : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं।

आज हनुमान जन्मोत्सव पर कीजिए ये उपाय और पाइए चमत्कारिक फल

कन्या : आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। समय आत्मविश्वास में बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है।

add kamal

तुला : आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए शक्तिवर्धक रह सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है।

मकर : आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। भविष्य के प्रति चिंता सता सकती है। नए व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें समय डिप्रेशन के संकेत दे रहा है।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। कार्य क्षेत्र में प्रभाव भी बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सनिध्य प्राप्त हो सकता है। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत दे रहा है।

मीन : आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। सेहत में कमज़ोरी योग है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। पार्टनर से तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। धर्म व संगीत के प्रति रुझान रह सकता है।

Check Also

दोस्त की गर्लफ्रेंड से बनाए अवैध सम्बन्ध, अधजली लाश ने खुद उगले राज

कोंडागांव। जिले में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा …