Breaking News
Home / breaking / 2 महीने की बेटी को माता-पिता ने जहर देकर मार डाला

2 महीने की बेटी को माता-पिता ने जहर देकर मार डाला

कोल्हापुर। कोल्हापुर जिले के सावर्डी गांव के दंपती को दो माह की पुत्री को जहर खिला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती प्रकाश पाड्वे और उसकी पत्नी जयश्री पहले से ही एक दो वर्ष की लड़की है और दूसरी बार वह लड़का की इच्छा रखते थे लेकिन दूसरी भी लड़की पैदा हुई जिससे दंपती नाराज हो कर दो माह की लड़की की चार अक्टूबर को जहर खिला कर हत्या कर दी।

आरोपी अपना अपराध छुपाने के लिए लड़की को एक अस्पताल ले गए लेकिन लड़की की मृत्यु हो गई। यह मामला तब प्रकाश में आया जब डाक्टरों को दंपती पर शक हुआ क्योंकि दंपती लड़की का पोस्टमार्टम कराने का विरोध कर रहे थे।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बाद में स्वीकार किया कि उन्होंने लड़की को जहर दिया था।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …