Breaking News
Home / breaking / 20 जून : आज फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ

20 जून : आज फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ

अजमेर। मोदी सरकार के राज में महंगाई के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाकर रोज रिकॉर्ड बना रही है। अब पेट्रोल 103 रुपए के पार पहुंच गया है। पिक्चर बाकी है। रोजाना दाम बढ़ रहे हैं। आज रविवार को भी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल 31 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रतिलीटर महंगा किया है।

मालूम हो कि पिछले डेढ़ साल से देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है। लॉकडाउन ने आम आदमी की रोटी मुश्किल कर रखी है। इसके बावजूद सरकार तेल के नाम पर लोगों का तेल निकाल रही है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

Date 20-JUN-2021

Petrol        103.57

Diesel        96.70

Power        107.38

Turbo         100.21 

 बीते कल के रेट

Date 19-JUN-2021

Petrol        103.26

Diesel        96.40

Power        107.08

Turbo         99.90 

Check Also

कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर महिला आयोग ने EC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। प्रसिद्ध अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय …