Breaking News
Home / breaking / 20 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव ? पढ़ें आज का राशिफल

20 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव ? पढ़ें आज का राशिफल

 

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 27.52 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

 

 

मेष :- आज अनचाहे लोगों से मुलाकात होगी जिसके दूरगामी परिणाम लाभप्रद साबित होंगे। पुराने मित्रों आदि का सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा।

 

वृष :- आज आर्थिक समस्याओं का समाधान होने का समय आ गया है। महिलायें अहंकार घृणा त्यागकर अपने आत्म-विश्वास को मजबूत करें।

 

मिथुन- आप पारिवारिक व समाजिक समस्याओं से मुक्ति पाने में कामयाब होंगे। विचारों की गतिशीलता आपको एक नए मुकाम पर पहॅुचा सकती है।

 

कर्क– आर्थिक सहयोग से लम्बित प्रगति पुनः प्रारम्भ कर सकते है। जीवन साथी के प्रति शंकालु स्वभाव रखना हितकर नहीं है। महिलाए घरेलू तनाव से परेशान रहेंगी।

 

सिंह- :- आज अचानक आपके हाथ से कोई महत्वपूर्ण योजना जाती हुयी नजर आयेगी। आपके कार्यो की अलोचना भी की जायेगी। लेकिन इसमें हताश होने की जरूरत नहीं।

 

कन्या :- आज आप व्यक्तिगत सम्बन्धों में सरल व सकारात्मक रवैया अपनायेंगे तभी अच्छा रहेगा। नए कार्यो को करने में आप असहज महसूस करेंगे।

 

तुला :- आज अकारण किसी से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप सावधानी पूर्वक उस स्थिति से बाहर आ जायें। कुछ लोगों को अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

 

वृश्चिक :- हौसला अफजाई करने वाले बहुत लोग मिल जायेंगे किन्तु सहयोग करने पर कतरायेंगे। व्यक्तिगत जीवन में कुछ उथल-पुथल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

धनु :-  आप आज दूसरों द्वारा दोषारोपण का शिकार हो सकते है। गुटबन्दी बनाकर शत्रु आपका विरोध करेंगे। महिलाओं को अपनों की वाणी से कष्ट होगा।

 

मकर :- आज आपका अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का मन करेगा किन्तु परिस्थितियाॅ अनुकूल न होने के कारण आप विवश रहेंगे। अचानक बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।

 

कुम्भ :– कार्यक्षेत्र आदि में आये व्यवधानों का समाधान हो जायेगा। अकारण किसी से टकराव हो सकता है जिसके कारण आप-अपने को कमजोर महसूस करेंगे।

 

मीन :- पुराना रूका हुआ धन या कार्य सम्पन्न होगा। अतिथि के आगमन के आसार नजर आ रहें है। महिलायें मध्यम मार्ग अपनाकर आपना काम करें।

Check Also

बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया…फिर

कन्नौज। जिले में बहू को उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में सास ने देख लिया …