Breaking News
Home / breaking / 21 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

21 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 22.13 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आज भाई-बहनों के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जाने का कार्य कम बन सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते है।

 

वृष राशि :- आज आपकी महत्वाकक्षाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में व्यवधान आएंगे। सन्तान को कष्ट होगा।

 

मिथुन राशि :- आज आपके वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

 

कर्क राशि :- आपको आज मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

 

सिंह राशि :- आप आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

 

कन्या राशि :- आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

 

तुला राशि :- आज आपकी धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। संचित धन की हानि होगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा।

 

वृश्चिक राशि :- आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता सकता है।स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। स्‍थान परिवर्तन हो सकता है।

 

धनु राशि :- आज कार्य की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं।

 

मकर राशि :- स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी सन्तान को कष्ट होगा।

 

कुंभ राशि :- आज कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम के अनुरूप सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

मीन राशि :- आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, परन्तु फिर भी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार का सहयेाग मिलेगा। नई जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …