Breaking News
Home / breaking / 21 साल की ब्यूटीशियन ने 17 साल के लड़के का किया यौन शोषण

21 साल की ब्यूटीशियन ने 17 साल के लड़के का किया यौन शोषण

कोट्टायम। केरल के कोट्टायम जिले में एक
ब्यूटीशियन ने नाबालिग लड़के को कथित तौर पर फंसा कर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने इस मामले में 21 साल की ब्यूटीशियन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़के की मां ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने बताया कि युवती और नाबालिग लड़का फेसबुक के जरिए मित्र बने थे।
युवती रात को रामापुरम स्थित लड़के के घर गई थी. पुलिस ने बताया कि दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और लड़के के माता-पिता, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और पुलिस के कहने पर भी वे बाहर आने को राजी नहीं हुए। वहीं दरवाजा तोड़ने पर उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी।

आखिरकार पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और महिला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि महिला पर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Check Also

अकेली महिलाओं के घरों में झांकता था युवक, 50 महिलाओं ने की शिकायत

नादिया. पश्चिम बंगाल के नादिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां …