Breaking News
Home / breaking / 21 सितंबर से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, लाल किला भी खुलेगा

21 सितंबर से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, लाल किला भी खुलेगा

 

आगरा। कोरोना संक्रमण के चलते बंद ताजमहल और आगरा किला के द्वार 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और ऐतिहासिक लाल किला को पर्यटकों के लिए 21 सितम्बर से खोल दिया जाएगा हालाांकि पर्यटकों को कोविड प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा।

 

गौरतलब है कि आगरा समेत देश भर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ताजमहल, लालकिला समेत तमाम स्मारकों को बंद करने के आदेश दिए थे। पहले ताजमहल और लाल किला सहित आगरा के तमाम स्मारकों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया था। बाद में यह अवधि बढ़ती चली गई।

एक सितंबर से आगरा में बाकी सभी स्मारक खुल चुके हैं। सोमवार को कोविड समीक्षा के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ताजमहल और किला खोलने के भी आदेश जारी कर दिए।

Check Also

25 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …