Breaking News
Home / breaking / 22 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

22 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 20.31 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष राशि :- आज आपके रुके कार्य किसी प्रभावशाली व्‍यक्ति की मदद से पूरे होंगे। बैंक, बीमा, शेयर्स, निवेश जैसी अार्थिक गतिविधियों में आप व्‍यस्‍त हो सकते हैं। मित्रों की सलाह काम आएगी। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

 

वृषभ राशि :- आज किसी से कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ हो सकता है। निराशा आप पर हावी हो सकती है। बच्‍चों का सहयोग मिलेगा। नया वाहन, भूमि क्रय करने की योजना बनेगी। यात्रा शुभ।

 

मिथुन राशि :- आज वित्‍तीय गतिविधियां तेज होने के अासार हैं। बच्‍चों की देखभाल में समय व्‍यतीत करेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

 

कर्क राशि :- आज कार्यस्‍थल पर सहयोगी ईर्ष्‍या करेंगे। विद्याध्‍ययन व पढ़ाई से संबंधित कार्य में सफलता के योग हैं। मित्रों के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यात्रा लाभदायक।

 

सिंह राशि :- आज शत्रु आपकी आलोचना करेंगे। खुद को साबित करने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्‍यकता होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। पानी अधिक पीएं। निवेश लाभ दे सकता है।

 

कन्या राशि :- आपको प्रतियोगी परीक्षा में अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रुपरेखा बनेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्‍त होगा। किसी महिला मित्र का अच्‍छा सहयोग मिलेगा। मन शांत रहेगा।

 

तुला राशि :- आपसे आज वरिष्‍ठ अधिकारी प्रसन्‍न होंगे। किसी पुराने मित्र या रिश्‍तेदार से मुलाकात हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्रसन्‍नता प्रदान करेगा।

 

वृश्चिक राशि :- आपको आज भाइयों से इच्छित सहयोग मिलेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा। दैनिक कार्य समय पर संपन्‍न होंगे। मेहनत का प्रतिफल मिलेगा। विरोधी पक्ष भी मित्रता करना चाहेंगे। सेहत की अनदेखी न करें।

 

धनु राशि :- आज व्‍यापार में नया अनुबंध हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्‍त होगा। बच्‍चों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पैसों के लेनदेन में चौकस रहें। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्‍यतीत होगा।

 

मकर राशि :- आज आपकी धर्म, कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य आसानी से बन जाएंगे। परिवार की किसी विशेष चिंता का समाधान होगा। समाज कल्‍याण के कामों में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। पत्‍नी का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है।

 

कुंभ राशि :- आज आध्‍यात्‍म और धार्मिक गतिविधियाें में समय दे सकते हैं। जमीन जायदाद के रुके कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। व्‍यापार में अप्रत्‍याशित सफलता प्राप्‍त हो सकती है। निवेश लाभदायक। सेहत उत्‍तम।

 

मीन राशि :- आज मिलकर काम करने के नतीजे शुभ फलदायी होंगे। नए संपर्क बनेंगे। धार्मिक कार्यों की योजनाएं फलीभूत होंगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।भूूमि, भवन के कार्य बनेंगे।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …