Breaking News
Home / breaking / 23 अगस्त शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

23 अगस्त शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 8.09 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, अपना कॉन्फिडेंस बनाये रखे। बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बहुत अच्छा है इससे आपका आपसी प्यार भी बढेगा। आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में टीम भावना से काम करेंगे।

वृषभ :- आज अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो समय पर काम आ सकें। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार की किसी सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आप आज सच्चा प्यार ढूंढने में विफल हो सकते हैं। दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। किसी दोस्त से समय पर मदद मिल सकती है।

http://bit.ly/2L0Bhco

 

मिथुन :- आज आप अपने कार्य में आगे बढ पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है आज अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचें। कामकाज से जुड़ी चुनौतियाँ अपनी मेहनत से ही पूरी हो पाएंगी। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे।

कर्क :- आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता हो सकती है लेकिन फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है। कुछ खरीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आज आपको मदद की जरूरत पड़ी तो आज आपके मित्र व रिश्तेदार पीछे नहीं हटेंगे। आज अपनों के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।

सिंह :- आज अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

कन्या :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। आर्थिक रुप से आपको लाभ होगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपकी खुशियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। आपको पता नहीं है कि आपके सकारात्मक विचार व्यवहार आपके कार्यों में भी दिखाई देंगे। इससे आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। आज आपके भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे।

http://bit.ly/2L0Bhco

तुला :- आज आप अांतरिक रुप से ऊर्जावान रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लाएगी। प्रेम प्रसंग में खुद को फंसा हुआ भी महसूस करेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। आज आप अपनी सेहत को भी लेकर थोड़े सावधान रहें। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।

वृश्चिक :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के घर से डिनर के निमंत्रण जा सकते हैं। आज शाम आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

धनु :- आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। आज आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। वाक चातुर्यता से आज आपका कार्य सरलता से संपन्न हो जाएगा। आज आपके दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे।

मकर :- आज कार्यस्थल पर पदोन्नति के आसार हैं। लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। आज आर्थिक प्रयास असफल हो सकते हैं। काम के शॉर्ट कट से बचें। नींद की कमी थकान बढ़ा सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। सुख-साधन बढ़ेगा। अनुजों की सफलता से हर्ष व मन में प्रसन्नता होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का कोई प्रस्ताव अचानक मिल सकता है।

कुंभ :- परिवार के लिए आज का दिन शुभ है। आत्म विश्वास में वृद्घि होगी। अत्यधिक उत्साहित रहेगे। साहसी कार्य करने से बचें। मान सम्मान में वृद्घि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जो चीज कल तक समझ से दूर थी, आज वह सरल नजर आने लगेगी। महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर बनाए रखें। मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होगी। आपकी खुशमिजाजी से सब खुश रहेंगे।

मीन :- आज आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। विरोधियों से झड़प होगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी मित्र की सहायता से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी।

Check Also

17 मार्च रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, …