Breaking News
Home / breaking / 23 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

23 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, होलाष्टक शुरू,  24.44 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। नई चुनौतियां भी आ सकती है, उनके लिए तैयार रहें। हर तरह की स्थिति से निपटने में आप सक्षम रहेंगे। किसी खास काम के लिए आपको ऑफर भी मिल सकता है। धन लाभ होगा और आप अपनी बातों से किसी को भी सहमत कर लेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। अचानक दिमाग मे आने वाले आइडियाज पर आपको तुरंत एक्टिव होना पड़ेगा। काम-धंधे और निजी मामलों में आपके तेवर आक्रामक हो सकते हैं। किसी का अपमान न करें। खुद पर कंट्रोल करें। भाग-दौड़ भी ज्यादा रहेगी।

वृष राशि :- आज अचानक कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। फायदा होगा। साथ के लोग आपकी तारीफ करेंगे। आपके लिए ये फायदेमंद भी रहेगा। कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहेंगे। चंद्रमा भी आपकी ही राशि में होगा। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई जॉब या बिजनेस शुरू हो सकता है। पैसों के मामले में चला आ रहा दबाव खत्म होगा। परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। ज्यादातर मामलों में दिन शुभ रहेगा।

आज से होलाष्टक शुरू, 8 दिन तक शुभ कार्य रहेंगे वर्जित

मिथुन राशि :- आज आपके लिए पैसों से जुड़ी स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को नाराज किए बिना भी आप अपनी बात रख सकते हैं। थोड़ा-बहुत साहस दिखाने और जोखिम लेने में संकोच न करें। मन लगाकर धैर्य से काम करेंगे तो समस्याएं सुलझती जाएंगी। किसी भी हालत में समझौता करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। आपके नए दोस्त भी बनेंगे। किसी दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बीतेगा। हंसी-मजाक में समय बीतेगा। इससे आपका पुराना पैसा वापस मिल सकता है।

कर्क राशि :- आज चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव में रहेगा। आपके सोचने का तरीका आकर्षक रहेगा और काम करने का तरीका उससे भी ज्यादा अच्छा रहेगा। संपत्ति की खरीदी-बिक्री की संभावना ज्यादा है। पैसों की वसूली के लिहाज से भी दिन अच्छा है। कामकाज आसानी से चलेगा। पुराने विवाद और टकराव भी खत्म हो सकते हैं। जो काम आज ही होना है, उसे आप सफलता से निपटा लेंगे। सामने आने वाली हर स्थिति को आप बहुत अच्छे से समझ लेंगे। अपनी सफलता पर भी आपको गर्व भी होगा। किसी के साथ रिश्तों में भी बदलाव आ सकता है। दूसरों की मदद करने की खातिर थोड़ा त्याग करने के लिए तैयार रहें।

आज से होलाष्टक शुरू, 8 दिन तक शुभ कार्य रहेंगे वर्जित

सिंह राशि :- आज कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिलेगा। फायदा भी हो सकता है। पैसों और करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आप में मानसिक ऊर्जा बहुत रहेगी। इससे आपको नई चीजें सीखने को मिलेगी। अपनी जानकारी बढ़ाने में भी आपको मदद मिलेगी। किसी भी परिस्थिति के लिए आप मानसिक तौर पर तैयार रहेंगे। आपको खुश होने के मौके मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ भविष्य की योजनाओं और निवेश के बारे में सलाह ले सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा निवेश करने से आपको फायदा होगा।

कन्या राशि :- आज चंद्रमा गोचर कुंडली के किस्मत के घर में है। इससे आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप लगभग हर कोशिश में सफल भी हो सकते हैं। लोग आपकी ताकत और योग्यता से प्रभावित होंगे। करियर से जुड़ी चिंता भी आज खत्म हो सकती है। ऑफिस में मिले काम को साथियों में बांट दें। आज आप तनाव लेने से बचें। परिवार सहित कहीं जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आपके कामकाज की तारीफ होगी। इनकम बढ़ सकती है। पद और मान-सम्मान भी मिलेगा। संतान की ओर ध्यान देना पड़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

तुला राशि :- आज आपके नजरिए में बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिलने के योग हैं। इसमें जोखिम तो है, लेकिन सफलता मिल सकती है। आपके मन में कई तरह के सवाल भी रहेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक माहौल के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। मन में नए विचार हैं और आप नई चुनौतियों के लिए तैयार रहेंगे। उन लोगों, स्थितियों और विचारों से दूर रहें, जो आपके लिए रुकावट बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि :- आज दिन अच्छा है। चंद्रमा आपकी राशि के सामने रहेगा। भविष्य के लिए बड़ी योजना बनाएं और महत्वपूर्ण कदम उठाएं। कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर अच्छा खासा फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। प्रेम, सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि होगी। निजी संबंधों में गहराई आएगी। ऑफिस में आपके विचारों को अधिकारी बहुत गंभीरता से लेंगे। अच्छी खरीददारी भी कर सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिन भी अच्छा रहेगा। आज लिए गए ज्यादातर फैसले फायदेमंद रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले खुद को आने वाली मेहनत के लिए तैयार रखें।

धनु राशि :- आज जो भी काम हो उसे एक-दूसरे के सहयोग से निपटाने की कोशिश करें। किया गया काम आगे चलकर आपको बहुत फायदा दे सकता है। समझदारी से काम लेना होगा। दोस्त आपके लिए मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बातचीत में कुछ अच्छे विचार भी सामने आ सकते हैं। आपका भला चाहने वाला कोई आज आपको अचानक कोई गिफ्ट भी दे सकता है। काम पूरे हो सकते हैं। जिस विवाद का कोई हल नजर नहीं आ रहा था, उसमें सफल होने का मौका मिलेगा। किसी काम की जिद ही आपको सफलता दिलवाएगी।

मकर राशि :-  आज दिन भर व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस कारण आप तरक्की करेंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। दिन भर दिमाग में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। विद्वानों के साथ लंबी चर्चा हो सकती है। भावनात्मक प्रगति आपके मन को संतुलित रखने में कारगर साबित हो सकती है। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। उनको ध्यान से देखें-समझें और उनका फायदा उठाने के बारे में सावधानी से योजना बनाएं। कुछ चीजें आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपने खास कामों पर ही ध्यान दें। जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसकी अनदेखी कर के आगे बढ़ जाएं। धैर्य रखें। शौक पूरे करने की इच्छा तेज रहेगी।

आज से होलाष्टक शुरू, 8 दिन तक शुभ कार्य रहेंगे वर्जित

कुम्भ राशि :– आज दिन ठीक-ठीक होगा। अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। किस्मत का साथ भी कुछ मामलों में मिलता रहेगा। घर परिवार को समय जरूर दें। कोई रहस्यपूर्ण बात आपके सामने आ सकती है। धैर्य से बातचीत कर के किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। समय बीत जाएगा। आप किसी दोस्त की मदद भी कर सकते हैं।किसी न किसी तरह का डर आपके मन में रहेगा। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। काम पूरे न होने का अहसास भी आपको होगा। रोजमर्रा के काम जितने हों, उतने ही होने दें। कुछ नया न करें। कोई नया फैसला लेने से बचें। सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि :- आज में कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। खुद का महत्व समझें और नौकरी में ही प्रमोशन के बारे में गहराई से विचार करें। अपने लिए कुछ नया और सकारात्मक करने का समय है। धन लाभ हो सकता है। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ बीता समय आनंददायक रहेगा। पैसों के जरूरी काम निपटा लें। किसी दोस्त से भी मदद मिलने के योग हैं। पार्टनर के अनुसार ही चलना होगा।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …