Breaking News
Home / breaking / 25 जून सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

25 जून सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

 

द्वितीय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2075, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

 

मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। आपको अपने समूह से समर्थन मिल सकता है अगर आप आगे बढ़ कर उनके सामने अपने विचार अभिव्यक्त करें। आप खुद ही सब कुछ कर सकते हैं लेकिन अपने काम को अपने साथियों में भी बांट दें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले भी सही रहेंगे। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें।

 

मिथुन :- आज राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बाहरी लोगों के साथ अच्छे संबंध कायम हो सकते है। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। अपनी आदत पर क़ाबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

कर्क :- आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। परिवार के सदस्यों के मामले में किसी तरह का मतभेद भी हो सकता है। आज किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा हो सकती है। संयम रखें और धैर्य से काम ले। कार्यों के समय पर पूरे होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

सिंह :- आज आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफी सम्वेदनशील होंगे। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें।

कन्या :- आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है।

तुला :- आज अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। यदि न्यायालय में कोई मामला लंबित है और परिणाम अपेक्षित है तो हो सकता है यह फैसला आपके पक्ष में न आये। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। स्थायी संपत्ति के मामलों में आज संयम से काम लें। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

वृश्चिक :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

 

धनु :- आज नई योजनाओं में आपकी सहभागिता रहेगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। बौद्धिक क्षमता के बावजूद आप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उचित अवसर की प्रतीक्षा करें। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार ना करें। आज नई, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। शत्रु के गुप्त षड्यंत्र विफल होंगे। उन्नति के कार्यों में बाधा आ रही है।

मकर :- आज आपका मन चिंताग्रस्त रह सकता है। आज आपकी सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आज आपकी रोज की दिनचर्या बदल जाएगी। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीनता के कारण प्रतिभाओं के लाभ से वंचित रहेंगे। आज आपको किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। धैर्य और संयम से काम लें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आप और अधिक सफलता पाने के अपने प्रयासों को जारी रखें और अपने अहम को अपने रास्ते में ना आने दें। इससे लोग आपका आदर करते रहेंगे।

कुंभ :- आज आपका दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। कार्यशैली में बदलाव होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं। सांसारिक मोह माया से दूर रहें। अपने व्यवहार से लोगो को खुश करेंगे। दुसरो को अपने निजी मामलो में दखल न देने दें। आत्मविश्वाश की कमी दिखेगी। कर्म करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने पैसे की स्थिति को भली भांति समझेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे, अपनी परिस्थितियों का सही आंकलन ना करने से भी कई बार गलती हो जाती हैआप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। अचानक जरूरी काम शुरू करने पड़ेंगे।

 

मीन :- आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी सारी समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा समय का इंतजार करें। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। बारीकी से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आप मानसिक तौर पर एक्टिव हो जाएंगे। कुछ नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं।

 

Check Also

कांग्रेसियों ने लगाई ‘छान’, दुहारी की तैयारी

सन्तोष खाचरियावास अजमेर। आम चुनाव का बिगुल बजते ही शहर के कांग्रेसी अपनी-अपनी बाल्टी-चरियाँ लेकर …