Breaking News
Home / breaking / 27 नवम्बर बुधवार को आपके जीवन में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

27 नवम्बर बुधवार को आपके जीवन में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

 

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2076, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, 18.59 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज दोस्तों के साथ मिलने जुलने का अवसर मिलेगा। भेंट उपहार मिलेंगे और मित्रों के पीछे आपके भी कुछ पैसे खर्च होंगे। नई दोस्ती के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ :- आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन :- किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोग से परेशानी हो सकती है। नौकरी-व्यापार में भी विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज प्रत्येक विषय में सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर और क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की भी संभावना है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता से लाभ होगा।

सिंह :- आज वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तकरार होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार और व्यापारियों के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में न पड़ें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।

कन्या :- आज के दिन आप स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी की जगह पर भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक होगा।

तुला :-  आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान की चिंता सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधा आएगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। मानभंग हो सकता है। प्रवास टालना उचित रहेगा।

वृश्चिक :- आज शांत चित्त से दिन बिताने की सलाह है। चिंतातुर मन और अस्वस्थ शरीर आपको बेचैन रखेगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। किसी भी प्रकार के दस्तावेज करने में सावधानी बरतें।

धनु :- नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। मेल-जोल में वृद्धि होगी और परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। रहस्यवाद और आध्यात्मिकता में अधिक रस लेंगे। कार्य सफलता का दिन है। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर :- आज के दिन परिजन के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजन के साथ प्रवास में सुरुचिपूर्ण भोजन करने का और भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार तीव्र होंंगे।

मीन :- आज किसी भी लोभ या लालच में न फंसने की सलाह है। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें। पूंजी-निवेश करने से पहले ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। परिजन से मतभेद होने की आशंका है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …