Breaking News
Home / breaking / 27 नवम्बर सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

27 नवम्बर सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत, 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 11.03 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज रुके कार्य शीघ्रता से पूर्ण होंगे। आय के मामल में स्थिरता रह सकती है। कारोबारी विवाद दूर होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रवास लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि :- आज परिवार में मान सम्‍मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। भाैतिक सुख साधनों मेंं बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगिता में सफल होंगे।

मिथुन राशि :- आज भाई बहनों का सहयोग व प्रेम मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत व परिश्रम की आवश्‍यकता है। मनमाफि‍क कार्य होने से आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगाें में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ।

कर्क राशि :- आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अटके व अधूरे कार्यों में गति आएगी। संतान आपके विचारों के अनुकूल रहेगी। कोर्ट कचहरी के कार्य आपके पक्ष में रहेंगे। दुर्घटना का भय है।

सिंह राशि :- आज नया घर क्रय करने की योजना बनेगी। आपको भरपूर सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियोंं की लहर दौड़ेगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर। यात्रा से लाभ।

कन्या राशि :- आज दिनचर्या अस्‍त-व्‍यस्‍त रहेगी। मित्रों का व्‍यवहार मन को तकलीफ देगा। भूमि, भवन के कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी।

तुला राशि :- आज आय बढ़ने की पूर्ण संभावना है। व्‍यापारिक योजनाएं सफल होंगी। यात्रा में विघ्‍न आ सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। वैवाहिक जीवन में सरसता रहेगी। दांपत्‍य संबंध मधुर रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज व्‍यापार में घाटा संभव है। आपकी ईमानदारी व निष्‍ठा पर शंका से मन दुखी होगा। मौसम से स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। पति पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। संतान का सहयोग प्राप्‍त होगा।

धनु राशि :- आज पत्‍नी की सेहत खराब हो सकती है। वैचारिक मतभेदों में कमी आएगी। संतान आपके कहने में रहेगी। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। व्‍यापारिक यात्रा हो सकती है।

मकर राशि :- आज आप उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। ऊर्जा व जोश से भरपूर रहेंगे। शादी पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। यात्रा से कष्‍ट हो सकता है।

कुंभ राशि :- आज शुभ समाचार मिलेगा। माता को उपहार देंगे। परिवार के साथ रोमांचक यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। समाज में उच्‍च प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात से मन हर्षित होगा।

मीन राशि :- आज आय में कमी हो सकती है। अनावश्‍यक तनाव रहेगा। व्‍यापार में अचानक लाभ होगा। पति पत्‍नी के बीच तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। खानपान का शौक रहेगा।

Check Also

 22 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2081, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, …