Breaking News
Home / breaking / 28 नवम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढें आज का राशिफल

28 नवम्बर मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा, पढें आज का राशिफल

मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 11.24 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ

मेष राशि :- आज आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। बुजुर्गों की सलाह से कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान सेहत खराब हो सकती है।

वृषभ राशि :-  आज निवेश में जोखिम अधिक है। दबाव में आकर कोई कार्य न करें। नुकसान होगा। नकारात्‍मकता हावी रहेगी। स्‍वयं पर विश्‍वास रखें। पति पत्‍नी के संबंध मधुर बनेंगे। व्‍यावसायिक यात्रा से अर्थ लाभ होगा।

मिथुन राशि :- आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय उत्‍तम व पराक्रम श्रेष्‍ठ रहेगा। अधूरे कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्‍यापार व्‍यवसाय अच्‍छा चलेगा।

कर्क राशि :- आज प्रयासों से कार्य सफल होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्‍यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से सम्‍मान मिलेगा। परिवार की जिम्‍मेदारी पूरी तरह निभाएंगे। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा।

सिंह राशि :- आज संतान की चिंता रहेग। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। जल्‍दबाजी में लिया गया निर्णय विपरीत प्रभाव देगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। परिवारजनों से सहयोग मिलेगा।धर्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।

कन्या राशि :- आज वैचारिक मतभेदों में कमी आएगी। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। नए वाहन खरीदने का मन बनेगा। रचनात्‍मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्‍य जीवन सुखमय व्‍यतीत होगा।

तुला राशि :- आज आपके मित्रों की मदद से संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष उत्‍तम रहने से चिंता दूर होगी। नौकरी पेशा वर्ग में काफी उत्‍साह रहेगा। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका मन प्रसन्‍नचित रहेगा। दांपत्‍य जीवन में नए रंगों, उतसाह को अनुभव करेंगे। परिवार में बड़ों का विश्‍वास मिलेगा। मन के अनुरुप कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।

धनु राशि :- आज नवीन योजनाएं बनेंगी। दोस्‍तों के साथ सैर सपाटा हो सकता है। जीवनसाथी से सलाह लेंगे। मेहमानों की आवभगत में लगे रहेंगे। माता पिता की ओर से तोहफा मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर राशि :- आज कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके वॉक चातुर्य से विरोधी भी हतप्रभ रहेंगे। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। नए मित्र बनेंगे। निवेश से लाभ।

कुंभ राशि :- आज व्‍यापार व्‍यवसाय में सफलता मिलेगी। व्‍याकुलता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें व धैर्य से काम लें। नए लोगों से दोस्‍ती बढ़ेगी। धर्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। सेहत सामान्‍य रहेगी।

मीन राशि :- आज अपनी योजनाओं को सबके सामने रखें। परिवार के साथ समय व्‍यतीत करेंगे। व्‍यावसायिक यात्रा लाभ प्रदान करेगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …