Breaking News
Home / breaking / कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बने राहुल गांधी, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल

कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बने राहुल गांधी, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल


नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया। गांधी परिवार के राहुल गांधी को नया अगवा चुना गया है। 132 साल पुरानी कांग्रेस ने 47 साल के राहुल गांधी को निर्विरोध अपना अध्यक्ष चुन लिया है। हालांकि उनके पिता राजीव गांधी महज 40 की उम्र में पार्टी प्रेसिडेंट बन गए थे।


राहुल के निर्विरोध चुने जाने की सबसे बड़ी वजह यह रही कि इस पद के लिए राहुल के अलावा किसी और कैंडिडेट ने ऑफिशियल नॉमिनेशन नहीं भरा था। नॉमिनेशन वापस लेने की डेडलाइन सोमवार दोपहर  3 बजे तक थी। इसके बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन के रिटर्निंग अफसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल के प्रेसिडेंट बनने की घोषणा की। इसी के साथ कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अब राहुल के सामने सबसे पहली प्राथमिकता गुजरात चुनाव फतह करना है।

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सबसे पुराने गांधी खानदान से छठे ऐसे नेता हैं जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

गांधी परिवार से अब तक 6 प्रेसिडेंट

मोतीलाल नेहरू
गांधी परिवार से सबसे पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट मोतीलाल नेहरू रहे। वह 1919 में 58 साल की उम्र में पहली बार कांग्रेस प्रेसिडेंट बने। 1928 में भी उन्हें इस पद के लिए चुना गया।

जवाहर लाल नेहरू
जवाहर लाल नेहरू सबसे कम 40 साल की उम्र में 1929 में कांग्रेस अध्यक्ष बने। नेहरू 8 बार कांग्रेस प्रेसिडेंट बने।

इंदिरा गांधी
जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी परिवार की तीसरी मेंबर थीं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं। इंदिरा ने 1959 में 42 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। वे 5 बार अध्यक्ष रहीं।

राजीव गांधी
इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी 1985 में 41 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष बने। वह 1991 तक अध्यक्ष रहे।

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी परिवार की पांचवीं सदस्य हैं जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं। सोनिया ने सबसे ज्यादा 19 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट चुना गया था।

राहुल गांधी

राहुल गांधी परिवार के छठवें मेंबर हैं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बने हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने उन्हें प्रेसिडेंट बनाने का प्रपोजल पिछले साल रखा था।

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी बने गुजरात में आंधी, मोदी मिलिट्री की मुश्किलें बढीं

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …