Breaking News
Home / breaking / 3 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

3 जून रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

मेष :- आज आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे ये गुस्से निमित्त बन सकते हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी। तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव होगा।

वृषभ :- आज निराशापूर्ण माहौल से जूझना पड़ेगा। कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण हताशा का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की सलाह है। खानपान में ध्यान रखें। योग ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

मिथुन :- आज आपको शारीरिक मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजन तथा मित्रों के साथ प्रवास और पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

कर्क :-  आज दिन अच्छा बीतेगा। खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करनेवालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह :- आज लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात से आपको खुशी होगी। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। ईश्वर का ध्यान करें।

कन्या :- आज प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। जलाशय के पास जाने से बचें। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें।

तुला :- आज शुभ या धार्मिक अवसरों पर जाना हो सकता है। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।

वृश्चिक :- आज पारिवारिक कलह-द्वेष को टालने के लिए बोली पर अंकुश रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर रखें। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी।

धनु :- आज का दिन उत्तम है। आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रह सकती हैं। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में धन खर्च के योग हैं।

कुंभ :- आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। पत्नी और पुत्र की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है।

मीन :- आज नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा अधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

Check Also

 19 अप्रैल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, रात …