Breaking News
Home / breaking / 5 जुलाई : आज छठे दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

5 जुलाई : आज छठे दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

अजमेर। पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में देशभर में हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन का कुछ असर दिखा है। तेल कम्पनियों ने आज रविवार को छठे दिन भी कीमतें स्थिर रखी हैं। हालांकि कांग्रेस दाम वापस कम करने की मांग कर रही है लेकिन केन्द्र सरकार ने दाम घटाने की बजाय 6 दिन से बढ़ोतरी रुकवा रखी है।

मालूम हो कि कोरोना संकटकाल में पेट्रोल डीजल के दामों में करीब 12 रुपए प्रतिलीटर की वृद्धि हो चुकी है। लोगों की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 05-JULY-2020

Petrol         87.23

Diesel         81.01

Power         90.63

Turbo          84.52

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …