Breaking News
Home / breaking / 5 लाख का कर्ज बना जानलेवा, घर में मचा कोहराम

5 लाख का कर्ज बना जानलेवा, घर में मचा कोहराम

 
फर्रुखाबाद। 5 लाख रुपए का कर्ज लेना एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुआ। तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमर सिंह थाना मेरापुर ग्राम पंचायत रूपनगर के गांव नगुनी निवासी नेकराम राजपूत पुत्र रामलाल का 40 वर्षीय पुत्र था। बीते वर्षों पूर्व अमर सिंह ने राजेंद्र नगर स्थित ग्रामीण बैंक से स्वयं सहायता समूह में 5 लाख का कर्जा लिया था।

बैंक से लिए गए कर्ज की भरपाई न कर पाने पर बैंक ने अमर सिंह के नाम करीब 4 माह पूर्व आरसी जारी कर दी। आरसी कट जाने के बाद संग्रह अमीन आये दिन अमर सिंह से तगादा करता था। इससे अमर सिंह टेंशन में रहता था। इसके अलावा अमर सिंह को पुत्री संगीता के हाथ पीले करने की भी चिंता सता रही थी।

इन्हीं कारणों से बीती रात घर की गैलरी की छत के कुंडे में साड़ी का फंदा डालकर अमर सिंह ने आत्महत्या कर ली।

पिता नेकराम ने पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुँंचकर जांच पड़ताल की। दरोगा सोहेल खान ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अमर सिंह की माता सरला देवी, पत्नी विनीता देवी, पुत्री संगीता देवी, पुत्र अनुज ,विक्रम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Check Also

21 अप्रैल रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती, वार रविवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 01.11 …