Breaking News
Home / breaking / 7 जुलाई : तेल कम्पनियों ने आज आठ दिन बाद फिर झटका

7 जुलाई : तेल कम्पनियों ने आज आठ दिन बाद फिर झटका

अजमेर। पेट्रोल डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में देशभर में हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन बीच तेल कम्पनियों ने आठ दिन तक कीमतें स्थिर रखीं लेकिन आज मंगलवार को फिर झटका दिया है। डीजल के दामों में 27 पैसे प्रतिलीटर की बढ़ोतरी की है, हालांकि पेट्रोल के दाम आज भी स्थिर रखे हैं।

मालूम हो कि कोरोना संकटकाल में पेट्रोल डीजल के दामों में करीब 13 रुपए प्रतिलीटर की वृद्धि हो चुकी है। लोगों की जेब पर भार बढ़ता ही जा रहा है।

अजमेर में आज के रेट

आगरा गेट जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के रेट हैं।

Date 07-JUL-2020

Petrol       87.23

Diesel       81.28

Power       90.63

Turbo        84.79

बीते कल के रेट

Date 05-JULY-2020

Petrol         87.23

Diesel         81.01

Power         90.63

Turbo          84.52

Check Also

 18 अप्रैल गुरुवार आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 05.32 बजे …