Breaking News
Home / breaking / 7 दिसम्बर गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

7 दिसम्बर गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, 7.16 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। हँसी मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक़्की साफ नजर आ रही है।

वृषभ :- आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। एकतरफा प्यार आपको निराश कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें।

मिथुन :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें। अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में आर्थिक तंगी बनी रह सकती हैं। पारिवारिक तनाव न लें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की जरूरत है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।

कर्क :- आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। अपने ज्यादातर कामों के नतीजे भी आज आपको मिल सकते हैं। आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है।

सिंह :- आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। आज मानसिक शांति रहेगी। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। आज के दिन निवेश करने से भी बचना चाहिए। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

कन्या :- आज उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप दुरुस्त महसूस करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा। आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। रुके हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। आज कोई भी लेन-देन सावधानी से करें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

तुला :- आज अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। खर्च पर संयम रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचार आपकी सफलता में अवरोध पैदा कर सकते है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

वृश्चिक :- आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आज का दिन आनंद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से राहत मिलेगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।

धनु :- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खान-पान की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। संतान के कारण चिंतित होंगे। किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

मकर :- आज आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह कठिन समय है। व्यवसाय में विस्तार व लाभ भी हो सकता है। परीक्षाओं में सफलता निश्चित है। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रुकावट आपको बुरी तरह उलझा सकती है। आज किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। किए गए किसी निवेश या अच्छे काम का परिणाम आपको मिल सकता है। आप नई चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे।

कुंभ :- आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। महिलाओं को मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। साझीदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएँ। किसी क्षेत्र से अनापेक्षित अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। आज आपके क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखे। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी।

मीन :- आज नये विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। भविष्य की व्यवसायिक योजनाओं के लिए आपको पूरी प्लानिंग करके चलनी चाहिए। इससे अपना आर्थिक लक्ष्य भी पा सकेंगे। आपका वित्तीय भाग्य उच्च चल रहा है। बस आप अपने आवेग पर लगाम लगाने की कोशिश करे और आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद भी ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें। किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …