Breaking News
Home / breaking / 7 मई सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

7 मई सोमवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 18.28 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिजन के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। माता से लाभ होने की संभावना है।

वृष :- नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा। लंबे प्रवास का योग है। स्नेहीजन या मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। विदेश जाने की संभावनाएं हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मिथुन :- नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज हो सके तो नए कार्य का प्रारंभ ना करें। उच्च अधिकारियों के साथ बहस से बचें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। खर्च अधिक हो सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में विघ्न उपस्थित हो सकता है।

 

कर्क :- आज आमोद-प्रमोद में अपने आपको भुला देने का दिन है। मनोरंजक प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों से लाभ होगा।

सिंह :- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

 

कन्या :- आज के दिन किसी भी तरह की कलह और चर्चा से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की आशंका है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें।

तुला :- आपके लिए समय शुभ है। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। सम्बंधियो के साथ झगड़े या विवाद के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक :- आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।

धनु :- आपका दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव हो सकता है। कार्यभार भी बढ़ सकता है। निरर्थक खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

मकर :- आज आपका प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेंट होगी। मानसिक रूप से शांति रहेगी।

कुंभ :- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मानसिक स्वस्थता की कम रह सकती है। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पड़े। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी, आवेशपूर्ण मन को संयम में रखें। धन अधिक खर्च न हो, ध्यान रखें।

 

मीन :- आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पड़ सकता है। रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

Check Also

 28 मार्च गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2080, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण,  शाम …