Breaking News
Home / breaking / BREAKING : कार पलटने से छह बारातियों की मौत, एक घायल

BREAKING : कार पलटने से छह बारातियों की मौत, एक घायल

अररिया। बिहार में अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव के निकट आज कार के पलट जाने से छह बारातियों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के चिकनी गांव में एक बारात में शामिल होकर कुछ लोग कार से बौंसी थाना क्षेत्र के डोरियारी गांव लौट रहे थे तभी सुकसेना गांव के निकट उनक वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर तालाब में पलट गया। इस दुर्घटना में कार पर सवार छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

 

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। दुर्घटना का कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Check Also

पत्नी से अवैध संबंध के शक में भांजे की हत्या, पुलिस हिरासत में मामा ने भी की खुदकुशी

  दौसा. जिले के लालसोट में पत्नी से अवैध संबंधों के चलते भांजे की हत्या करने …